बिलासपुर। बिलासपुर के सर्किट हाउस में बुधवार को जेई एसोशिएशन बिलासपुर जोन की बैठक का आयोजन कि या गया। इसमें कनिष्ठ अभियंताओं को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर 11 जनवरी को बिलासपुर में होने वाले राज्य स्तरीय चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। प्रेस को जारी बयान में राजीव कुमार ने बताया कि किसान भवन में होने वाले कार्यक्रम में सभी जोनों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि स्वागत कमेटी में जगत पाल शर्मा, इंद्र पाल, दिनेश शर्मा, अमर नाथ शर्मा और बलदेव को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि मेस कमेटी में अनिल चंदेल, संजीव शुक्ला, बीडी कुरेशी, राजेंद्र सांख्यान, कश्मीर और नरेश चंदेल, आवास कमेटी में दिनेश चंदेल, विजय शर्मा, संजय शर्मा, प्रेम लाल और मंच कमेटी का कार्यभार स्वाति चंदेल, कश्मीर ठाकुर, भूषण गुप्ता, पीएस धीमान को सौंपा गया। बैठक में संघ के महासचिव अनूप गौतम, वित्त सचिव दिनेश गुप्ता और संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीता राम ठाकुर आदि ने भाग लिया।