मांडवा-शाहतलाई सड़क मार्ग की दो माह में उखड़ी टारिंग।
- फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल की झंडूता मांडवा शाहतलाई मुख्य सड़क पर किया गया पैच वर्क दो माह के भीतर ही उखड़ गया। इसके कारण सड़क पर दोबारा गड्ढे पड़ने शुरू हो गए हैं। उखड़ी हुई बजरी से दो पहिया वाहन चालक कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। लोगों के अनुसार पैच वर्क कार्य के कुछ ही दिनों बाद सड़क से बजरी उखड़ना शुरू हो गई थी। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क पर पड़े गड्ढों की मरम्मत करने की मांग की है। वहीं लोगों ने लोनिवि के कार्य पर भी सवाल खड़े किए हैं।
स्थानीय लोगों ज्ञान सिंह कपिल, केशवानंद, प्रकाश चंद, दिनेश कुमार, सोहन लाल, राजेश कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, नीतीश कुमार, बलबीर सिंह, सुभाष चंदेल, भूरी सिंह, ओंकार सिंह, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने करीब दो माह पहले इस सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क का कार्य करवाया था लेकिन सड़क पर कुछ दिनों बाद से ही बजरी उखड़ना शुरू हो गई थी। इसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या का हल करने की मांग की है।
वहीं लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही लोगों की समस्या का हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी।