फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लर-छत संपर्क मार्ग पर पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
कल्लर छत संपर्क सड़क पर पड़े गड़ढे। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। संपर्क सड़क कल्लर-छत वाया हिम्मर में छत गांव के समीप गहरा गड्ढा पड़ने से छोटे और बड़े वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। वाहन चालकों में संजीव कुमार, पवन कुमार, गोपाल कृष्ण, अशोक कुमार, प्रकाश चंद, संजय कुमार, कुलदीप सिंह, अनिश कुमार, वरिंद्र शर्मा, विजय कुमार, राहुल शर्मा, प्रवीण कुमार सहित करीब तीन दर्जन लोगों ने बताया कि जबसे इस क्षेत्र को लोक निर्माण विभाग भराड़ी किया गया है उनकी समस्याओं को विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सड़क पर छत गांव के पास कई दिनों से गहरा गड्ढा पड़ा हुआ है जिसमें छोटे वाहनों के टायर धंस रहे हैं। उन्होंने इस बारे में सहायक अभियंता भराड़ी को दूरभाष द्वारा सड़क के किनारे झाड़ियों की कांट छांट करने और उस गहरे गड्ढे से हो रही परेशानी की शिकायत की लेकिन विभाग की ओर से उनकी शिकायत को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गंभीरता से नहीं लिया।
लोगों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई लेकिन फिर भी उनकी शिकायत पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द अपनी शिकायत के निवारण की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस स्थान पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन

इस बारे में सहायक अभियंता भराड़ी शशि कांत शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा 1100 नंबर पर शिकायत की जा चुकी है तथा हमने जेई से लोगों को फोन से सड़क की समस्या के बारे में अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें