फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विस क्षेत्र में सड़कों पर 90 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा हैं ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से कंदरौर-बगड़ी, सलणू-बरमाणा सड़क के विस्तारीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन करने के उपरांत निचली भटेड़ में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का व्यापक विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है। हर गांव को सड़क से जोड़ने का संकल्प किया गया है ताकि ग्रामीण विकास के साथ लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 90 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि सड़कों के विस्तारीकरण तथा मरम्मत पर खर्च की जा रही है जिससे लोगों को गुणवत्तायुक्त बेहतरीन सड़कें प्रदान की जा सकें ताकि छोट-बड़े वाहन चालकों, आम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कोलबांध से 66 करोड़ रुपये
की पेयजल योजना पूरी करवाकर प्रत्येक गांव के लिए समुचित पानी की व्यवस्था संभव की गई है। बताया कि कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए गत वर्ष विधान सभा क्षेत्र में 40 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि गृहिणी सुविधा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा अन्य लाभकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष लेखराम, ग्राम पंचायत प्रधान मीना कुमारी, उपप्रधान बाबू राम, पूर्व प्रधान सीमा धीमान, प्रेम लाल धीमान, महासचिव पवन कुमार, डॉ. गोपाल दास, वीएन पराशर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें