फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में 9 मार्च को होगी राज्य स्तरीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर से आठ टीमें लेंगी भाग, तैयारियां शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राफ्टिंग एसोसिएशन बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक बिलासपुर में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 15वीं राज्य स्तरीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप 9 मार्च को बिलासपुर में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत पाल सिकंद विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश भर में आठ टीमें भाग लेंगी। राज्य स्तरीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप में मैराथन राफ्टिंग पुरुष व महिला और मिक्स कैटेगरी के इवेंट करवाए जाएंगे। सतलुज नदी में औहर से लेकर मंडी भराड़ी तक मैराथन राफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। जिला एसोसिएशन की अध्यक्ष शिष्टा गौतम ने बताया कि बिलासपुर में पहली बार राफ्टिंग चैंपियनशिप कराई जाएगी। इस मौके पर राज्य महासचिव इम्तियाज खान, नईम मोहम्मद शेख, सत्यदेव शर्मा, रवि समरजीत, राजकुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें