फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर में मिल रहा मिट्टी-मलबा, दूषित हो रही घुमारवीं की जीवन रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्ड में फेंका जा रहा है सड़क निर्माण की खोदाई का मलबा
विज्ञापन

जिम्मेदार विभागों की चुप्पी बनी चिंता का विषय, पेयजल आपूर्ति पर मंडरा रहा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं की एकमात्र जल जीवन रेखा मानी जाने वाली सीर खड्ड लगातार दूषित हो रही है और जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। गर्मियों की दस्तक के साथ ही जहां क्षेत्र में पानी की किल्लत गहराने लगी है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही से हजारों पेयजल आपूर्ति को खतरा पैदा हो गया है।
सीर खड्ड पुल से मेला ग्राउंड की ओर बनाई जा रही सड़क के निर्माण के दौरान टनों के हिसाब से खोदाई से निकला मिट्टी और मलबा सीधे खड्ड में फेंका जा रहा है। ठेकेदार की ओर से यह कार्य बिना किसी बेरोकटोक किया जा रहा है, जिससे खड्ड का पानी दूषित हो चुका है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लोक निर्माण विभाग के एक अन्य कार्य के दौरान ऐसा ही मलबा खड्ड में डाला गया था, जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभाग पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बावजूद इसके न तो विभागीय रवैये में बदलाव आया और न ही ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि सीर खड्ड से कई पेयजल योजनाएं संचालित होती हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्र के हजारों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होता है। खड्ड के दूषित होने से अब यह पानी स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दो दिन पहले ही जल शक्ति विभाग के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकली गंदगी को लेकर नमूने लिए गए थे। अब बीते एक माह में यह तीसरा मामला है जब सीर खड्ड को खुलेआम दूषित किया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों को जल्द सजा मिलनी चाहिए, ताकि इस महत्वपूर्ण जलस्रोत को संरक्षित किया जा सके।

सड़क का निर्माण वर्टिकल पॉजीशन में होने के कारण थोड़ी बहुत मिट्टी पानी में जा रही है। जब तक अन्य विकल्प नहीं मिलते, काम को फिलहाल बंद करवा दिया जाएगा। -अनुज पराशर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन


पहले भी मामले का संज्ञान लिया गया है। वहीं अब फिर से मौके का निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोताही पाई गई तो संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पवन शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें