सुलेख प्रतियोगिता के बाद शिक्षकों सहित विजेता बच्चे।
- फोटो : student
होली हार्ट पब्लिक विद्यालय घुमारवीं में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अध्यापिका नीलम शर्मा की देखरेख में हुआ।
इसमें पहली कक्षा की रितिका ने प्रथम और प्रतीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा के आर्यन ने पहला और निधि ने दूसरा जबकि तीसरी कक्षा की नंदनी ने पहला, कृतिका ने दूसरा, चौथी कक्षा में कृतिका ने पहला और तारुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पांचवीं कक्षा में सुजैन ने पहला और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। छठी कक्षा में समीर ने पहले सौरिका ने दूसरे जबकि बी सेक्शन के आशिफ प्रथम, दिगशंत ने दूसरा स्थान झटका। सातवीं कक्षा के अक्षित ने पहला, दिशा ने दूसरा और आठवीं कक्षा की कनिका ने प्रथम और अक्षय वैद्य ने दूसरे स्थान पर रहे।