बिलासपुर के गांव छत के पास गिरा रोड।
- फोटो : BILASPUR
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-झंडूता सड़क पर छत गांव के पास सड़क के नीचे से निकली मिट्टी निकल गई है। इस कारण सड़क के गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं इसके कारण 5 रूटों पर बसें नहीं चलीं।
बता दें कि इस क्षेत्र में छत गांव के पास फोरलेन कंपनी का कार्य भी चल रहा है। इस कारण सड़क के साथ फोरलेन कंपनी की ओर से जमीन की कटिंग की गई है। वहीं रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण सड़क के नीचे से मिट्टी निकल गई है, जिसके कारण सड़क नीचे से खोखली हो गई है। ऋषिकेश से लेकर झंडूता तक यह सड़क करीब 20 गांवों को जोड़ती है। वहीं अब आवाजाही के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी इस रूट पर कोई भी बस नहीं चली। इस कारण लोगों को आवाजाही के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
उधर, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दीपक ने बताया कि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए जहां पर भूस्खलन हुआ है। उस जगह से सड़क और चौड़ा करवा दिया है।
क्या कहते हैं लोग
सोनु कुमार ने बताया कि बारिश के कारण छत गांव के पास मार्ग बंद होने के चलते उन्हें 25 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा।
रामपाल ने बताया कि वह रविवार को बिलासपुर में किसी काम से जा रहे थे। लेकिन रास्ता बंद होने के चलते उन्हें घर लौटना पड़ा।