फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्ब कर्मियों ने कुर्सियां न मिलने की एडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मतगणना में लगाए गए रिजर्व सभी कर्मी मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे ही पहुंच गए। अपराह्न करीब दो बजे मतगणना स्थल पर पहुंचे एडीएम राम भरत तिवारी को कर्मियों ने बताया कि वह लोग सुबह के आए हुए हैं और उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां आदि भी नहीं मिली हैं और वह लोग मंडी में आढ़तों के सामने व्यापारियों के तख्त व गेहूं की बोरियों पर बैठे हैं। एडीएम के आदेश पर एसडीएम डॉ राजेश कुमार ने तत्काल कुर्सियों की व्यवस्था कराई और सभी को टिन शेड में बैठा दिया।
विज्ञापन

फूल हार वालों की रही चांदी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य जीत का प्रमाणपत्र लेकर मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर बधाइयां दीं। वहीं, गेट से बाहर हार बेचने वालों की भी चांदी रही। लोगों का कहना था कि जीतने वालों ने एक-एक हार सौ-सौ रुपये में खरीदा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें