-बिलासपुर कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में हिम साइंस कांग्रेस संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय विज्ञान विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में संगोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के 190 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए, जो कि मौखिक और पोस्टर आधारित थे। इसी के साथ संगोष्ठी का समापन हो गया।
कार्यक्रम के समापन पर यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर एचसी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से प्रो. बिनलिक्स ने फोटोडायनेमिक थेरेपी पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस से प्रो. फिलिप रोजर ने वन डाइमेंशनल को पॉलीमर पर व्याख्यान दिया। संगोष्ठी में 15 स्कूलों के बच्चों ने जल प्रदूषण प्रबंधक सहित अन्य विज्ञान से संबंधित मॉडल भी प्रस्तुत किए। मॉडल प्रतियोगिता में पहले चार स्थानों पर रहने वाले बच्चों को व्यवसायी डॉ. राहुल कालिया ने स्वर्गीय श्री मास्टर प्रकाश चंद कालिया छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके अलावा व्यवसायी पंकज चोफला ने अपने पिता स्वर्गीय कुलदीप चंद चोफला और माता स्वर्गीय कुशल चोफला की स्मृति में दो छात्राओं को 11,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। यह छात्रवृत्ति घुमारवीं कॉलेज की साक्षी और बिलासपुर कॉलेज की मन्नत शर्मा को दी गई।
समारोह में पांच अवार्ड बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन, 5 बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन बायोलॉजिकल साइंस, केमिकल साइंस, फिजिकल साइंस, मैथमेटिक्स और इंजीनियरिंग साइंस के विद्यार्थियों को दिए गए। संगोष्ठी में देशभर से 6 इनवाइटेड टॉक्स डॉ. वाईके रावल, प्रो. दुनी चंद, प्रो. पवन कुमार, प्रो. परमजीत कौर, डॉ. पीसी पठानिया, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने दी। स्थानीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों से जो निष्कर्ष आते हैं उनकी एक रिपोर्ट जरूर बननी चाहिए और उन रिपोर्ट को सरकार को जरूर भेजा जाना चाहिए। इस तरह के कॉन्फ्रेंस या सेमिनार में प्रस्तुत किए जाने वाले शोध पत्र ऐसे होने चाहिए जिससे हमारे देश, समाज का भला हो और उन निष्कर्ष के द्वारा हमारी सरकार समाज की प्रगति के लिए उस दिशा में कोई बेहतर कदम उठा सके।
बिलासपुर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागी व अन्य। संव
बिलासपुर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिभागी व अन्य। संव