औहर स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में बचाव कार्य का अभ्यास करते बच्चे। संवाद
-विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विद्यालय औहर में बुधवार को आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा के समसय बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया और बच्चों को इसका अभ्यास कराया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान बच्चों को आपदा के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने के बारे में बताया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन विद्यालय आपदा प्रबंधन के तत्वावधान में किया गया। प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता और समन्वय का मूल्यांकन करना था। ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक भूकंप की स्थिति को दर्शाया गया, जिसमें अग्निशमन कमेटी, स्वास्थ्य कमेटी ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के तहत घायलों को बचाने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की गई। कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से न केवल विद्यालय तंत्र की दक्षता बढ़ती है, बल्कि आम जनता में भी आपदा के समय जागरुकता आती है। स्थानीय लोगों ने भी ड्रिल को सराहा और कहा कि इससे उन्हें आपदा के समय क्या करना है, इसकी जानकारी मिली।