फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में पहली बार मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
कोठीपुरा एम्स में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए मुख्यातिथि व कर्नल एस नागियाल - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में 26 जनवारी को देश का 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इस दौरान देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एम्स के उपनिदेशक सुखदेव नागियाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राकेश सहगल ने कहा कि देश के जवान सीमा पर कड़ाके की ठंड में पूरे जोश के साथ खड़े रहते हैं। जवान हमारे देश की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अपने घर परिवार से दूर रहकर वे सदैव मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। ध्वजारोहण फहराया गया और उसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एमबीबीएस प्रशिक्षुओं व स्टाफ ने देशभक्ति गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें