भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस में दो युवकों से 1.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। घुमारवीं पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस टीम कुठेड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जब घुमारड़ा पहुंची तो दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन युवकों से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।