फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 वर्षीय काशू देवी ने पीएम रिलीफ फंड में दिया 1.11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इस समय पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। इस संकट की घड़ी में लोग भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस विकट परिस्थिति से उबरने के लिए उपमंडल अर्की की गांव तरेड़ा (हवाणी कोल) डाकघर मांगल के स्वतंत्रता सेनानी स्व. केदारू राम की पत्नी काशू देवी ने स्वेच्छा से 1 लाख 11 हजार रुपये का चैक पीएम राहत कोष में दिया।
विज्ञापन

86 वर्षीय काशू देवी ने बताया कि वह हमेशा ही समाज सेवा से जुड़े हुए कार्य करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह दूसरे लोगों को भी समाज सेवा तथा मानवीय भलाई करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। कहा कि वह धार्मिक कार्यों में भी सहयोग प्रदान करती रहती हैं और नियमित रूप से प्रतिवर्ष भागवत और लंगर का आयोजन करती हैं। उन्होंने बताया कि आज तक उन्होंने 7 मंदिरों का निर्माण किया है। जिसमें राम मंदिर, माता जालपा मंदिर, शिवजी भोले नाथ मंदिर, राधे श्याम मंदिर, हनुमान जी का मंदिर, भैरोंजति मंदिर तथा शनिदेव जी का मंदिर तथा 6 कमरे सराएं, लंगर हाल और 3 रसोईघरों का निर्माण किया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो कुछ भी बन पाए संकट की इस घड़ी में स्वेच्छापूर्वक दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें