फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा के सिर सजा मिस फेयरवेल का खिताब

Wed, 30 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
नर्सिंग हॉस्टल में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मिस फेयरवेल मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नर्सिंग होस्टल में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष भावना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई, वहीं प्रशिक्षुओं को टाइटल देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


समारोह में रेखा को मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि वर्षा को मिस पर्सनेलिटी और ज्योति को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से सम्मानित किया गया।

अंजना को पंजाबी जट्टी, दीक्षा को वखरा स्वेग, कुमारी विशाली को मिस रोजी, नेहा को अनारकली, सोनाली को कश्मीर की कली, नीलम को ब्यूटीफुल बिल्लो, निशा को चांदनी, मोनिका को देसी गर्ल, ज्योति को मस्तानी, निधि को बेबी डोल, वर्षा को मिलियन डॉलर स्माइल, कुष्मिता को साइलेंट क्वीन, समीक्षा को हीर, रेखा को रूपांजल, कल्पना को सेंट-परसेंट इनोसेंट और अलका को एनसाईक्लोपीडिया जैसे टाइटल से नवाजा गया। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी करवाई गई।

इसमें मोनिका ने बाजी मारी। मुख्यातिथि भावना ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल नीरज, रोमा चंदेल, वीना खजूरिया और मीरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें