फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाखड़ा बांध विस्थापितों का पुनर्वास, सिरसा में 27 परिवारों को प्लॉट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
विस्थापित एक माह के भीतर उपायुक्त रिसेटलमेंट फतेहाबाद में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों पर हरियाणा के गांव देसू जोधां में हुआ आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाखड़ा बांध निर्माण के दौरान उजड़े परिवारों के पुनर्वास से जुड़ा दशकों पुराना मामला अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में हरियाणा के जिला सिरसा की तहसील डबवाली स्थित गांव देसू जोधां में बिलासपुर जिले के 27 भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों को प्लॉट आवंटित कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी आवंटियों को सूचित करते हुए कहा है कि यदि किसी को प्लॉट आवंटन को लेकर कोई आपत्ति है तो वह एक माह के भीतर उपायुक्त रिसेटलमेंट, फतेहाबाद (हरियाणा) के कार्यालय में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय के बाद अंतिम आवंटन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि यह आवंटन न्यायालय के निर्देशों के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवंटी को प्लॉट के आकार, स्थान या किसी अन्य विषय पर आपत्ति है तो वह समय रहते संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करे। एक माह की अवधि समाप्त होने के बाद आवंटन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार तहसील घुमारवीं के गांव बड़गांव के आज्ञा राम पुत्र हरया राम, इंद्र पुत्र काहना, चंदू पुत्र काहना, दुर्गा पुत्र काहना, सीता राम पुत्र काहना, अनंत राम पुत्र लाभू, बाली राम पुत्र लाभू, बीरबल पुत्र लाभू, संतराम पुत्र लाभू, खजाना राम पुत्र जंगी, प्रभदयाल पुत्र सुदामा, रामदयाल पुत्र सुदामा और गंगा राम पुत्र सुदामा को प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डोहक के ओम प्रकाश पुत्र सीरी राम, परस राम पुत्र सीरी राम, ज्योति प्रकाश पुत्र श्रीराम, भगत राम पुत्र कांशी राम, प्रभा पुत्र सुबा और सीता राम पुत्र मुंशी राम को भी प्लॉट मिले हैं।
इसके अलावा गांव बहल फतुआ के अछरु पुत्र बान्ना, गांव कथोन के खजाना पुत्र भोंगी, गांव कुटहेड़ा के बलदेव पुत्र हमीरा, रतन सिंह पुत्र कपूरा और शेर सिंह पुत्र कपूरा तथा गांव मटला के शिवाला चेला गंगागिर मार्फत पुरुषार्थी कमेटी भाखड़ा औस्टीज देसू जोधां को भी प्लॉट आवंटित किए गए हैं। सूची में जिला ऊना के दो विस्थापितों को भी शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित परिवारों से अपील की है कि वे आवंटन सूची का अवलोकन करें और यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित समय के भीतर उपायुक्त रिसेटलमेंट, फतेहाबाद (हरियाणा) के कार्यालय में अपना पक्ष अवश्य रखें।
विज्ञापन

हजारों परिवारों को छोड़ना पड़ा था घर
भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान बिलासपुर जिले के हजारों परिवारों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा था। वर्षों से पुनर्वास और भूमि आवंटन की मांग को लेकर प्रभावित परिवार संघर्ष करते रहे हैं। अब प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें