नगर पंचायत तलाई की साधारण बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष वंदना कुमारी व उपस्थित पार्षद । संवाद
नगर पंचायत तलाई की साधारण बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
-स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया विचार-विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई की साधारण बैठक अध्यक्ष वंदना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।
बैठक में अध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि वार्डों में जिन भवनों में प्रवासी श्रमिक रह रहे हैं, उनका पंजीकरण को सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए भवन मालिकों को पुलिस थाना और नगर पंचायत में पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा सरकार द्वारा बनाए गए सामान्य ट्रेड लाइसेंस नियमों को स्वीकार किया गया। बैठक में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। पार्षदों ने सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के रास्तों और सड़कों की मरम्मत के लिए उपायुक्त बिलासपुर से धनराशि की मांग करने का निर्णय लिया गया ताकि सभी सात वार्डों में सड़कें और रास्ते दुरुस्त किए जा सकें। साथ ही नगर पंचायत तलाई में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए सांसद से धनराशि की मांग की जाएगी, जिससे क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इन निर्णयों का समर्थन किया। आगामी कार्यों को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई।