फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता, सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है रेडक्रॉस : राहुल कुमार

Fri, 08 May 2026 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते उपायुक्त राहुल कुमार। स्रोत: डीपीआ
विज्ञापन
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सामाजिक संस्थाओं और रक्तदाताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

युवाओं से सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर समाज सेवा करने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य संकट और अन्य आपात परिस्थितियों में रेड क्रॉस लगातार अग्रणी भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस बिना किसी भेदभाव के समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य करता है। सेवा और संवेदनशीलता ही समाज को मजबूत बनाती है और रेडक्रॉस इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना हुआ है। राहुल कुमार ने युवाओं से रेडक्रॉस, यूथ रे क्रॉस और अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सामाजिक परिवर्तन की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। नियमित रक्तदाताओं के योगदान को उन्होंने समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

सामाजिक संस्थाओं और रक्तदाताओं को सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, रेड क्रॉस प्रमोटर्स, स्वयंसेवकों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में मानव सेवा ट्रस्ट, अपराजिता ऑर्गेनाइजेशन, श्री सत्य साईं सेवा संगठन, सामर्थ्य हमारी पहचान, नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान, जन सेवा नारायण सेवा समिति गेहड़वीं, चेतना हिमाचल प्रदेश, दिव्यांग कल्याण संघ बिलासपुर और आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान समेत कई संस्थाएं शामिल रहीं। इसके अलावा 31 एनजीओ, पांच जूनियर रेड क्रॉस इकाइयों, 25 यूथ रेड क्रॉस इकाइयों, 100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले पांच रक्तदाताओं, 34 रेड क्रॉस स्वयंसेवकों और 10 दृष्टिबाधित दंपतियों को भी सम्मानित किया गया।

रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते उपायुक्त राहुल कुमार। स्रोत: डीपीआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें