- भर्ती के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सुरक्षा अधिकारी कैडर के 350 पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसकी चयन प्रक्रिया 15 और 16 जुलाई को एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र झबोला नजदीक शाहतलाई में सुबह 10:00 बजे से होगी।
इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेजों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। एसआईएस के सुरक्षा अधिकारी जय किशन ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी कैडर में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर और आयु 21 से 40 साल होनी चाहिए। उम्मीदवार का प्रशिक्षण के दौरान ही प्रारंभिक वेतन 27, 500 रुपये होगा। उम्मीदवार को एसआईएस के मुख्य कार्य स्थल इंडस्ट्रियल सेक्टर, हॉस्पिटल, स्टेट बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, म्यूजियम, एयरपोर्ट टोल टैक्स, टाटा, बिरला, जिंदल, एम्स इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के तहत अन्य भक्ता योगिता अनुसार सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन होना, ग्रेविटी ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस मेडिकल, आवास और दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, एम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत शेयर का वितरण, स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।