फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक परिसर के दोबारा शिलान्यास की जगह नई परियोजनाओं पर ध्यान दे कांग्रेस : देशराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, 11 अक्तूबर 2022 को जेपी नड्डा कर चुके हैं इसका शिलान्यास
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के 14 जुलाई के प्रस्तावित दौरे एवं औहर में पूर्व भाजपा सरकार में मंजूर हुए पर्यटक परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से इस पर्यटक परिसर का बाकायदा शिलान्यास किया जा चुका है।
विज्ञापन

घुमारवीं भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि अब जनता को भटकाने के लिए पर्यटक परिसर का शिलान्यास किया जा रहा है। प्रेस को जारी बयान में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में नाकाम साबित हुई है। यह सरकार न तो विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भर पाई है और न ही वादे के मुताबिक बेरोजगारों के लिए रिक्त पदों को भर पाई है। बल्कि जब से सत्ता पर काबिज हुई है, तब से जनता के समक्ष विकास करवाने की अपेक्षा आर्थिक मंदी का रोना रो रही है। अससे प्रदेश सरकार की मंशा का पता स्वयं ही चल जाता है। देशराज शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को इस बात का पता होना चाहिए कि नई मंजिल नई राहें कार्यक्रम के तहत औहर में बनने वाले पर्यटक परिसर के लिए 22 करोड रुपये मंजूर हुए हैं। 11 अक्तूबर 2022 को हुए शिलान्यास समारोह में जेपी नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक जेआर कटवाल व पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर भी मौजूद थे। 14 जुलाई को फिर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह द्वारा औहर में फिर से दूसरी बार पर्यटक परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम का कोई औचित्य नहीं रह जाता। कांग्रेस सरकार को चाहिए कि पुराने शिलान्यासों करने की अपेक्षा कुछ नई योजनाओं का शिलान्यास करें। इससे प्रदेश की जनता का भला हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें