फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूएई में डिलीवरी राइडर के पदों पर होगी भर्ती

Mon, 17 Nov 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
22 नवंबर तक युवा कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचली युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड (एलएलसी) की ओर से किराना व खाद्य सामग्री की सप्लाई के लिए डिलीवरी राइडर के पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन भर्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को अधिकृत एजेंसी नियुक्त किया गया है। बताया कि इच्छुक युवक 22 नवंबर तक गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन केवल पुरुष अभ्यर्थी कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, बुनियादी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, चेहरे व गर्दन पर कोई टैटू नहीं, एलएमवी लाइसेंस एक वर्ष से अधिक पुराना, वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य, अभ्यर्थी के पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को 2500 एईडी, यानी लगभग 70 हजार से 1 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें सप्ताह में छह दिन और प्रतिदिन 10 घंटे कार्य करना होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमोदित शुल्क 35,400 रुपये (जीएसटी सहित), चिकित्सा शुल्क 1,500 रुपये, यूएई ड्राइविंग लाइसेंस की लागत 5,500 एईडी, जिसे 9 महीने के वेतन से किस्तों में काटा जाएगा। बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि बिलासपुर सहित प्रदेशभर के युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर विदेश में बेहतर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें