बिलासपुर के आदर्श बी. एड. महाविद्यालय में दो दिवसीय इंटर हाउस वार्षिक प्रतियोगिता में बैडमिंटन
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श बीएड महाविद्यालय अमरपुर में दो दिवसीय इंटर हाउस वार्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, चेस, थ्री लेग रेस, स्पून लेमन दौड़, सुई धागा दौड़, लौंग जंप और मटका फोड़ खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई।
कार्यक्रम के पहले दिन मटका फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें रावी सदन की मनीषा विजयी रही। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में सतलुज सदन विजयी रहा। थ्री लेग रेस में चिनाब सदन ने पहला स्थान हासिल किया। स्पून लेमन दौड़ में रावी सदन की कनिका ने पहला स्थान पाया। सुई धागा दौड़ में चिनाब सदन की प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया। चेस में व्यास सदन की अनामिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर चेयरमैन दीनानाथ शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। प्रधानाचार्य डॉ. आशीष शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बताया की खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन एक बालक के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।