फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतन लाल को सौंपी वर्कर्स यूनियन की कमान

Sun, 07 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल हिमाचल पीडब्लयूडी-आईपीएच एंड कंट्रेक्च्युल वर्कर्स यूनियन की ब्रांच घुमारवीं का चुनाव रविवार को इंटक कार्यालय घुमारवीं में हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान सीता राम सैनी ने की।
विज्ञापन


प्रधान आनंद किशोर शर्मा ने पिछले तीन वर्षों तक किए कार्यों को जनरल हाउस के समक्ष प्रस्तुत किया। जबकि वित्त सचिव किशोरी लाल शर्मा ने लेखा-जोखा बताया। इसके उपरांत प्रधान ने अपनी पुरानी कार्र्यकारिणी भंग की।

राज्य प्रधान ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया।

चुनाव में सर्वसम्मति से रतन लाल शर्मा को प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि कुलदीप पठानिया को वरिष्ठ उपप्रधान, राजकुमार कौंडल, मोहिंद्र सिंह, रणवीर पटियाल, संजीव धीमान, नरोत्तम धीमान और ओंकार सिंह गुलेरिया को उपप्रधान, संजय कुमार शर्मा को महासचिव, कमल राज शर्मा को वित्त सचिव, राजकुमार को सह वित्त सचिव, रिखी राज शर्मा को मुख्य संगठन सचिव, बलवंत सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह और कश्मीर सिंह को संगठन सचिव, ऊषा शर्मा और रामलाल को सचिव, किशोरी लाल शर्मा को मुख्य लेखा परीक्षक, हरि चंद ठाकुर को मुख्य सलाहकार और जगदीश कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित प्रधान रतन लाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही अधिशासी अभियंता जल मंडल घुमारवीं से कर्मचारियों के कार्यों को करवाने के लिए यूनियन की बैठक ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी उनके कार्य पर लगा रहे हैं।

इंटक इस प्रक्रिया को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य प्रधान सीता राम सैनी ने कहा कि जल्द ही इंटक की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है।

इसमें पंचायत वाटर गार्डों को दैनिक भोगी बनाने का मामला उठाया जाएगा। इस अवसर पर जिला इंटक वरिष्ठ उपप्रधान धर्म सिंह सहगल, राज्य महासचिव जगतार सिंह बैंस, राज्य वित्त सचिव विनोद चौधरी और राज्य सचिव प्रेम लाल भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें