फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शताब्दी वर्ष

Thu, 02 Oct 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं में आयोजित पथ संचलन में भाग लेते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
शस्त्र पूजन, ध्वज वहिनी के साथ कार्यक्रम में जुड़ी मातृशक्ति
विज्ञापन

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण राष्ट्र की समृद्धि के लिए जरूरी


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन किया। बरठीं खंड के 17 पंचायतों के स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर कार्यक्रम किया, जिसमें आसपास के क्षेत्र की मातृशक्ति मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सेना कैप्टन सुनील गुलेरिया और अधिवक्ता मनीष कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन और भगवा ध्वज के प्रणाम के साथ हुई। मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन के पांच कार्यों के बारे में बताया। कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों का पालन जीवन और राष्ट्र की समृद्धि के लिए आवश्यक है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने बरठीं बाजार में बस स्टैंड से मोदी चौक और सरगल चौक तक ध्वज वाहिनी का पथ संचलन किया। कार्यक्रम में बरठीं खंड संघ चालक बसंत राम, खंड कार्यवाह इंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सत्संग प्रमुख मंगल ठाकुर, जिला सह कार्यवाह राकेश, जिला प्रचार प्रमुख यशवीर सिंह, जिला कृषक कार्य प्रमुख जगवीर जमवाल, जिला सामाजिक सद्भाव संयोजक यशपाल पटयाल और भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें