फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राशिका का आईजीसी-टीएससी फायरिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की एनसीसी कैडेट राशिका का इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के तहत होने वाले थल सैनिक कैंप (टीएससी) की फायरिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राशिका अब रूपनगर स्थित एनसीसी अकादमी में आयोजित आईजीसी-टीएससी फायरिंग प्रतियोगिता में ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि राशिका का चयन उसकी लगन, अनुशासन और निशानेबाजी में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न एनसीसी गतिविधियों के दौरान राशिका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उसका चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में घुमारवीं महाविद्यालय की पूरी एनसीसी यूनिट ने भाग लिया था। शिविर के दौरान राशिका ने फायरिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके चलते उसे आईजीसी-टीएससी फायरिंग प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल और एनसीसी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने राशिका को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। राशिका की इस उपलब्धि से महाविद्यालय के अन्य एनसीसी कैडेटों में भी उत्साह है। साथ ही उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें