फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोट-कहलूर थाना के अंतर्गत एक महिला ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार एक महिला ने पुलिस थाना कोट-कहलूर में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि 23 दिसंबर 2020 को एक व्यक्ति ने बहला फुसला कर बेटी का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें