फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नौ साल से स्कूल भवन में चल रहा रामशहर काॅलेज

विज्ञापन
रामशहर का अधर में लटका कालोज भवन- संवाद।
विज्ञापन
बजट के चलते भवन का निर्माण कार्य,चार कमरों में आठ बैच हो चुके पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में कॉलेज पिछले 9 साल से स्कूल भवन के चार छोटे कमरों में संचालित हो रहा है। इन कमरों में कक्षाएं चलाना शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस दौरान यहां से 8 बैच पास हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपना भवन नहीं मिल पाया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने रामशहर में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इसके तहत 2017 में चुनावों से पहले स्कूल के चार कमरों में कक्षाएं शुरू कर दी गईं। इनमें से दो कमरे वरिष्ठ माध्यमिक और दो प्राथमिक विद्यालय के हैं। वर्तमान में इस कॉलेज में 88 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन इतने बच्चों को एक ही भवन में बैठाना जोखिम भरा है। इसी कारण विज्ञान विषय की कक्षाएं भी शुरू नहीं हो पाई हैं। कॉलेज भवन के लिए 12.83 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन धन उपलब्ध न होने के कारण सात साल तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। पूर्व सरकार ने 2022 में 3.5 करोड़ रुपये जारी किए, जिसके बाद टेंडर लगाकर मई 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। मई 2025 तक भवन पूरा होना था, लेकिन उसके बाद सरकार की ओर से कोई राशि जारी नहीं की गई। परिणामस्वरूप भवन का काम अधर में लटका हुआ है। कॉलेज की प्राचार्य सिमरन घिल्डियाल ने बताया कि वर्तमान में कला और वाणिज्य संकाय में कुल 88 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन भवन न होने के कारण विज्ञान की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

कोट
कॉलेज भवन पर कुल 12 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, लेकिन अब तक केवल 4 करोड़ रुपये ही मिले हैं। 2025-26 के बजट में केवल 30 लाख रुपये आए हैं, जबकि ठेकेदार ने लगभग 1.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त काम पहले ही कर दिया है। इसलिए जब तक पर्याप्त राशि नहीं आती, निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन

-परवरसर सिंह,अधिशासी अभियंता,पीडब्ल्यूडी नालागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें