शहर के पुराने बस स्टैंड के पास लगी सब्जी मंडी में खरीददारी में जुटे लोग। संवाद
भिंडी 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिकी, प्याज के दाम में 10 रुपये आया उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे में लगने वाली किसान जनता मंडी में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां बेमौसमी सब्जियां अब 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। पिछले सप्ताह 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाली फूलगोभी अब 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि प्याज के दाम में भी 10 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडी में शिमला मिर्च 80 से 110 रुपये, भिंडी 100 से 120 रुपये और करेला 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गाजर 40 से 45, मटर 40 से 50, आलू 15 से 20, प्याज 35 से 40, टमाटर 40 से 50, बैंगन और लौकी 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। इसके अलावा कद्दू 40 से 50, मूली 30 से 40, खीरा 40 से 50 और लहसुन-अदरक 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। फलों में केला 60 रुपये दर्जन, स्ट्रॉबेरी 35 रुपये प्रति डिब्बा और किन्नू 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। किसान परम देव ने बताया कि बेमौसमी सब्जियों की आपूर्ति कम होने और फसल के मौसम बदलने के कारण दाम बढ़े हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में फूलगोभी 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती