फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रामपाल, कुलदीप, कर्मचंद, मनमोहन, हुकम बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा लोअर मंडल नयनादेवी किसान मोर्चा ने कार्यकारिणी में किया विस्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा मंडल श्री नयनादेवी जी (लोअर) किसान मोर्चा ने कार्यकारिणी में विस्तार किया है। इसमें नकाराणा से रामपाल ठाकुर, धरा स्वाहण से कुलदीप ठाकुर, बैहल से कर्मचंद, धरोट से मनमोहन सिंह और समतैहन से हुकम चंद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि श्री नयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। डडोह से प्रधान संदीप चंदेल और बैहल से लखविंदर को महामंत्री नियुक्त किया गया। जालादेवी भुवाई से सुनील कुमार, कुलाह स्वारधाट से संतराम, बस्सी से संसार चंद, माकड़ी से ताराचंद, मंडयाली से मदनलाल और पलसेड से संतोख सिंह को सचिव, री से बलवंत ठाकुर को कोषाध्यक्ष, कोठी हरयाला से रूमाल सिंह को कार्यालय सचिव, बाग गंधराल से प्रेमलाल को मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता। खुराणाी से बलबीर ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा भारसडा से मलकीत सिंह, खुलवीं से संजीव चंदेल, धनस्वाई से रामजी ठाकुर, घटटेवाल से कुलदीप चंद, डोलां से हरि राम, सरैल ज्योर से होशियार सिंह, गांव पंगा से श्याम लाल, भटेड़ जकातखाना से रोशन लाल, जरलू कुटैहला से रूपलाल, बैहल से पवन कुमार, कौडांवाली से गुरचरण सिंह, लखाला से संजीव कुमार, धरा से नंदलाल, टाली से गोरखी राम और जकातखाना से रोशन महाजन को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि मंडल से प्रदेश और जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी और सदस्य इस मोर्चा के स्थायी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें