फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 500 से अधिक मंदिरों में 22 को होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
राम आएंगे......
विज्ञापन

-लंगर, हवन यज्ञ और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करेंगे लोग
-मंदिरों में एलईडी की होगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिले में 500 से अधिक मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग सामाजिक संगठन इस कार्य में लगे हुए हैं। मंदिरों की सफाई को लेकर अभियान जारी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिरों को सजाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा की ओर से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं जिले के बड़े मंदिरों की बात करें तो सभी मंदिरों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू हैं।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले भर के लोगों में उत्साह है। 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोग अलग-अलग तरीके से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के अवसर पर लोग विभिन्न आयोजन मंदिरों में करने की योजनाएं बना रहे हैं। इसके लिए गांव के मंदिरों को लोग तैयार कर रहे हैं। 22 जनवरी को मंदिरों में लंगर, हवन यज्ञ और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। भाजपा की ओर से इसके लिए मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले के मंदिरों में जाकर सफाई कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिरों को सजाने की योजना भी लोग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिले के कुछ मंदिरों में एलईडी की व्यवस्था भी की जाएगी। जहां पर लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मंदिर में बैठकर देखेंगे। बिलासपुर शहर में श्री राम नाटक समिति डियारा की ओर से दोपहर के समय भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा माता मंदिर रौड़ा सेक्टर में नीलकंठ महादेव कावड़ संघ की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मंदिरों में कार्यक्रमों को लेकर जुटे हुए हैं। वहीं जिले में जो मंदिर न्यास के अधीन हैं उनमें व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं। विश्व हिंदू परिषद के सह प्रात मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने बताया कि लोग अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। परिषद के कार्यकर्ता इसमें जुटे हुए हैं। 22 जनवरी को जिले भर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें