अमरपुर पनौल पेंशनर इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
-सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
-वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन अमरपुर पनौल इकाई के चुनाव रविवार को अमरपुर में हुए। सर्वसम्मति से रमेश चंद सांख्यान को इकाई प्रधान चुना गया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पूर्व प्रधान दलीप सिंह ठाकुर ने इकाई को भंग करते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी चेत राम वर्मा जिला महामंत्री को चुनाव करवाने के अधिकृत किया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान होशियार सिंह, उप प्रधान माया देवी, सचिव जगदीश ठाकुर, वित्त सचिव रमेश धीमान, मुख्य सलाहकार दलीप सिंह ठाकुर, लेखा परीक्षक सीता राम ठाकुर और बिशन सिंह चंदेल को संगठन सचिव बनाया गया। चेतराम वर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पेंशनर हित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सबको संगठित करने का प्रयास करें। बैठक में 70 बसंत देख चुके 37 पेंशनर जिसमें 21 महिलाओं और 16 पुरुष पेंशनरों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं में मुंशी राम खजुरिया, दलीप सिंह ठाकुर, रमेश चंद सांख्यान, खंड प्रधान लेख राम शर्मा, हुकम सिंह ठाकुर, जगदीश दिनेश, चेत राम वर्मा ने विचार प्रकट किए। उन्होंने पेंशनरों की मांगों के समाधान के लिए संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया गया। साथ ही पेंशनरों के लंबित आर्थिक लाभों के भुगतान करने का प्रबंध करने का आग्रह किया। पेंशनरों ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि प्रदेश में कोई आर्थिक संकट नहीं है लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर भुगतान भी नहीं कर रही है जिससे सरकार की नियत पर कई सवाल उठ रहे हैं। बैठक में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।