-एसवीएम स्कूल भराड़ी में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय भराड़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता देवराज शर्मा ने की।
समारोह में सेवानिवृत्त एसई अनिल सहगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक नृत्य, एकांकी, योग, नाटी, झमाकड़ा, एकल भजन, एकल गीत और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा नमो नमो शंकरा, सूरज की करके सवारी, इंडिया वाले, राम कथा, मोबाइल के दुष्प्रभाव की जानकारी दी।
मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानाचार्य रामपाल नड्डा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य वक्ता अमी चंद शास्त्री ने विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों का विस्तार पूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अचार व्यवहार, संस्कार की भट्टी विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूल है, जिसमें शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे है। मुख्यातिथि अनिल सहगल ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की जो अमरबेल है वह केवल विद्या भारती द्वारा शुरू किए गए शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बृज लाल, स्कूल प्रबंधक जय कृष्ण शर्मा, तिलक राज, राजेंद्र प्रसाद, प्रधान प्यारे लाल, प्रेम सागर, सुरेश, कृष्ण सिंह ठाकुर, श्याम लाल, गायत्री देवी आदि लोग उपस्थित रहे।