फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रजनीश बने पशुपालन विभाग पैरावेट्स महासंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से हुआ पूरी कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

-चुनाव में जिले के लगभग 160 के करीब पैरावेट्स कर्मचारियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पशु पालन विभाग पैरावेट्स महासंघ बिलासपुर के चुनाव घुमारवीं में राज्य अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, राज्य महासचिव हरीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। चुनाव में जिले के लगभग 160 के करीब पैरावेट्स कर्मचारियों ने भाग लिया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से रजनीश गौतम को पैरा वेट्स महासंघ बिलासपुर का अध्यक्ष चुना गया।
शिप्रा धर्माणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप ठाकुर को महासचिव, परमिंद्र जमवाल को अतिरिक्त महासचिव, सुमन शर्मा को वित्त सचिव, रजनी को सहसचिव चुना गया। रजनीश गौतम ने बताया कि जिले के सभी साथियों ने एकजुट एवं एकमत होकर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन कर अपनी एकता का जो प्रमाण दिया है, इसके लिए सभी साथी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से उसे पूरा करेंगे। सभी विभागीय साथियों को साथ में लेकर कर्मचारी महासंघ को नई दिशा एवं दशा प्रदान की जाएगी कहा कि जो भी समस्याएं या मांगें कैडर से संबंधित हैं,उन्हें शीघ्र उचित पटल पर रखकर उनका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में शीघ्र ही निदेशक पशु पालन से बैठक का आयोजन किया जाएगा। संजीव भारद्वाज, हरीश ठाकुर ने कहा कि रजनीश गौतम वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग पैरा वेट्स महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले तीन बार जिला संघ के महामंत्री, एक बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनावों में कुल्लू के अध्यक्ष चमन ठाकुर, राज्य सलाहकार केहर सिंह नेगी, सोलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश, विशेष रूप से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें