फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर किया मंथन

Mon, 03 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत हरनोडा के एनटीपीसी आरसी कॉलोनी सेड़पा में आयोजित बैठक के दौरान लोगों की
विज्ञापन
-हरनोड़ा स्कूल में साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू कराने पर की चर्चा
विज्ञापन

-प्रदेश सह संयोजक बोले, जल्द करवाएंगे सीएम का क्षेत्र में दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत हरनोड़ा के एनटीपीसी आरसी कॉलोनी सेड़पा में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पंचायत स्तरीय बैठक हुई, जिसमें महेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, इकाइयों के गठन और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और स्थानीय जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने पर भी विचार किया गया। बैठक में बेरोजगारी की समस्या और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर, ठेकेदारी प्रथा से हो रही परेशानियां, सड़क, सफाई और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी, हरनोड़ा से तत्तापानी झील के किनारे रहने वालों की समस्याएं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के नेतृत्व में जल्द ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पंचायत में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनोड़ा में साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करवाने और सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस के योग्य और जनप्रिय उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंदेल, उप प्रधान राजकुमार सहित कांग्रेस के अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पवन कुमार, दौलत राम शर्मा, नंदलाल वर्मा, जगदीश संख्यान, सतीश शर्मा समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें