फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राजेश बने संस्कृत महाविद्यालय डंगार के पीटीए अध्यक्ष

विज्ञापन
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में पीटीए के गठन हेतु आयोजित आम सभा में उपस्थित अभिभावक व अन्य
विज्ञापन
सुमन को उप प्रधान, डॉ. रोशन को बनाया सचिव
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुआ अभिभावक-प्राध्यापक संघ का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में अभिभावक-प्राध्यापक संघ के चुनाव हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विगत वित्त वर्ष की पीटीए की ओर से किए गए आय-व्यय का विवरण समस्त उपस्थित अभिभावकों एवं अध्यापकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में सभी प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। इसमें प्रधान पद के लिए राजेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा सुमन कुमारी को उप प्रधान, डॉ. रोशन लाल को सचिव, उत्तमा देवी को सह सचिव और अश्विनी कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सलाहकार के रूप में दीप कुमार शर्मा, निर्मला देवी और प्रमुख सदस्यों के रूप में रविकांत, राकेश कुमार, चंचल देवी एवं कंचन कुमारी का चयन किया गया। पीटीए के नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार ने महाविद्यालय के विकास कार्यों में और छात्र हित के समस्त कार्यों में कॉलेज प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें