फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारिश से प्रभावित 28 परिवारों के 130 लोग किराये के घरों में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 20 परिवारों के 96 सदस्यों को राहत शिविरों में दिया है आश्रय
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को दिए फील्ड में जाकर लोगों का हाल जानने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि अब तक 28 परिवारों के 130 लोगों को सुरक्षित किराये के आवासों में पहुंचाया गया है। इनमें सदर उपमंडल के 27 परिवारों के 126 सदस्य और झंडूता उपमंडल का एक परिवार शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि 20 परिवारों के 96 सदस्य वर्तमान में जिले के अलग-अलग राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं। इन शिविरों में प्रभावितों को राशन, बिस्तर, कंबल, तिरपाल, बाल्टी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी जा रही है ताकि किसी परिवार को कठिनाई न झेलनी पड़े। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत अमरपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्लू बन्नी में दो परिवारों के 10 सदस्य रह रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सेव के सामुदायिक भवन भद्रोग में 2 परिवारों के 8 सदस्य ठहरे हुए हैं। प्रशासन ने यहां राशन, बिस्तर और तिरपाल के साथ नकद सहायता भी उपलब्ध करवाई है। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत मरोतन के पंचायत भवन में 4 परिवारों के 18 सदस्य रह रहे हैं। इन्हें भी राशन, बिस्तर, कंबल और बाल्टी आदि आवश्यक सामग्री दी गई है। स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत री स्थित आईटीआई स्वारघाट में तीन परिवारों के 18 सदस्य और राजकीय प्राथमिक पाठशाला नलियां डडवाल (डिनोटिफाइड स्कूल) में एक परिवार के चार सदस्य शरण लिए हुए हैं। इसी उपमंडल की मंडयाली पंचायत के संतैना धर्मशाला स्थित टोबा में 8 परिवारों के 38 सदस्य ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि सभी एसडीएम को प्रभावित इलाकों में लगातार फील्ड विजिट करने और जरुरतमंद परिवारों की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और आपदा राहत मैन्युअल के तहत प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें