फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, उफनाई नालियां

विज्ञापन
बिलासपुर मे हुई बारिश के बाद नालियों को साफ करते लोनिवि के के कर्मचारी । - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। कई दिनों से बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच शनिवार को बिलासपुर क्षेत्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। पहली बार जमकर हुई बरसात से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद एवं जिला प्रशासन की शहर की में चाकचौबंद व्यवस्था की पोल खुल गई। बारिश से निपटने के सारे इंतजाम खोखले नजर आए। शहर की अधिकतर निकासी नालियां बंद होने से पानी सड़कों पर बहता हुआ घरों एवं दुकानों के अंदर घुस गया। इसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों और लोनिवि से जेसीबी को बुलाकर सफाई करवाई।
विज्ञापन

शनिवार की अलसुबह से शुरू हुई बारिश ने घुमारवीं शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बारिश का पानी सड़कों से होता हुआ घुमारवीं बाजार की दुकानों में घुस गया। बारिश से शहर के बीचोंबीच मीट मार्केट वाला नाला भी उफान पर आ गया और आसपास के घरों में घुस गया। शहर के समीप सिर खडड् पर बने पुल में पानी भरने से पैदल गुजर रहे नागरिकों को परेशानी हुई।
पुल पर एक तरफा गाड़ियों का जमावड़ा लग गया। घुमारवीं के गांधी चौक पर स्थित रणजीत सिंह के घर और दुकानों में सीवरेज का पानी घुस गया। उक्त परिवार ने नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपड़ा को इसकी सूचना दी। नप अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को बुलाकर दुकानों और घर की सफाई की।
विज्ञापन

उधर, बारिश से झंडूता का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। कई जगह सड़कों पर मिट्टी, पत्थर और पानी आने से यातायात बाधित हो गया। लोनिवि ने जेसीबी से सड़कों से मलबा हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। बताते चलें कि यह जिला में बरसात की पहली ही बारिश है। करीब दो घंटे हुई बारिश में बरसात से निपटने के लिए हुई तैयारियों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें