बिलासपुर। लुहणू मैदान में प्रैक्टिस कर रहे विद्यार्थियों के साथ कुछ शरारती तत्वों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैंडबाल स्टेट हॉस्टल इंचार्ज लुहणू के मनोज ठाकुर ने पुलिस के पास दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मनोज ने शिकायत में बताया कि वह लुहणू में हैंडबॉल के मैदान में खड़ा था। उसके छात्र वहीं प्रेक्टिस कर रहे थे। इतने में दो युवक आए और उनके छात्रों के साथ बतमीजी करने लगे। वहीं छात्रों ने उन्हें टालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह गाली गलौच पर उतारू हो गए। देखते ही देखते मामला बहुत बढ़ गया और आरोपियों ने उसके छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने मौके पर जाकर शांत कराया। जिसके बाद वह शिकायत दर्ज करवाने सीटी चौकी पहुंचा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मनोज ठाकुर की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ भांदंस की धारा 341,323,504,506 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।