फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औहर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मची तबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश घरों में घुसा पानी, खेतों में बीजी सब्जियां बर्बाद
विज्ञापन

औहर क्षेत्र में भारी बारिश से लाखों का नुकसान, भगेड़-ऋषिकेश सड़क बंद
विधायक और लोनिवि अधिकारी ने किया मौके का मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर के गांव भजवाणी और रपैड में भारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ जाने के बाद पानी सड़कों पर आ गया और लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण खड्ड का पानी निकासी पुली बंद होने के कारण सड़क के ऊपर से बहने लगा, इस कारण सड़क नाले में बदल गई, जबकि पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। पानी मकान में घुसने से मकान के साथ बना शौचालय के टैंक, पानी के टैंक और दो बीघा जमीन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, भारी बारिश से खेतों में बीजी सब्जियां का नामोनिशान तक मिट गया है। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग भी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। इनके साथ आए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा, तहसीलदार घुमारवीं, हल्का पटवारी रमेश शर्मा और कनिष्ठ अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया। हल्का पटवारी को बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान लगाने के आदेश विधायक ने मौके पर ही दे दिए हैं। प्रभावित मकान मालिक ने बताया कि उसे लगभग 5 से 6 लाख का नुकसान हुआ है।
वहीं, भगेड़-ऋषिकेश सड़क बंद होने के कारण बैहना जट्टा, डमली, दाड़ी वाडी पंचायतों का लिंक जिला मुख्यालय और तहसील से कट गया है। इस कारण सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सड़क का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। सहायक अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि सड़क वीरवार शाम तक आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

यह समस्या फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से रपैड के पास खड्ड में पुली डालने के लिए कंपनी की ओर से नाले के पानी निकासी के लिए एक पुली का निर्माण करते समय पानी की निकासी के लिए केवल मात्र दो बड़ी पाइपें लगाई गई, लेकिन भारी बारिश के कारण निकासी पाइपें बंद होने के कारण पानी सड़क पर आ गया। स्थानीय पंचायत के प्रधान कमला देवी, वार्ड सदस्य कै. विजय चंदेल, पूर्व पंचायत के प्रधान जगत राम शर्मा, कै. प्यारेलाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा अदि ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्रभावित परिवार को उचित मुवावजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें