बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वे सभी छात्र-छात्राएं जो इस समय जिला बिलासपुर के किसी भी राजकीय विद्यालय, राजकीय अनुदान या मान्यता प्राप्त विद्यालय, सर्वशिक्षा अभियान केंद्र, एनआईओएस में कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे हैं, वे छात्र-छात्राएं इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in www. nvsadmissionclasssix.in पर 15 सितंबर 2019 तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में किसी भी तरह की समस्या के लिए आवेदक या अभिभावक विद्यालय के दूरभाष नंबर 01978-280342 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा 11 जनवरी 2020 को निर्धारित की गई है।