फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से काम चौपट, दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
बारिश के कारण बिलासपुर बस अड्डे के समीप दुकानों में घुसा पानी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्यालय के बस स्टैंड के बाहर धौलरा रोड में भारी बारिश काफी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों सुबह से लेकर शाम तक पानी निकालने में व्यस्त दिखे। रविवार को बिलासपुर में जमकर मेघ बरसे जिस कारण नेशनल हाईवे का सारा पानी नीचे बहता हुआ डियारा सेक्टर में आया और धौलरा रोड पर बहने लगा।
विज्ञापन

यहां पर जल निकासी नालियों के न होने से दोनों तरफ की दुकानों में पानी घुस गया। जिस कारण दुकानदारों का धंधा तो चौपट हुआ ही साथ ही सारा समय दुकान से पानी निकालने में निकल गया। वहीं दूसरी ओर इस जल भराव से आने जाने वाली गाड़ियों से उठने वाला पानी राहगीरों पर गिरता रहा। इस बरसात से पूरी सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे पड़ गए हैं। जो वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है।
स्थानीय दुकानदारों में शामिल नरेश राणा, राजीव, मनीष, दीप, सैंडी, शंकर, रशीद, चमन लाल, आशु, राजू, रवि, अमित, गुड्डू, बॉबी, बुद्धिराम, विकास, परवेज, अजय, सुमित, गुगलू, रिशु आदि ने बताया कि हालांकि यह समस्या बहुत पुरानी है लेकिन रविवार को बरसात के पानी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन स्थायी समाधान अभी नहीं हो पाया है। दुकानदारों का कहना है कि बरसात के पानी पर जब वाहन गुजरते हैं तो गंदे पानी के छींटे दुकानों में आते हैं जिससे ग्राहकों को भी परेशानी होती है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौसम साफ होते ही निकासी नालियां निकालकर गड्ढों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें