फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी और शुक्र खड्ड में दबिश, चार ट्रैक्टरों के चालान

Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सुन्हाणी खड्ड में अवैध खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जिला खनन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

विभाग का कहना, अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले की खड्डों में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला खनन विभाग की टीम ने सुन्हाणी और शुक्र खड्ड में दबिश देकर चार ट्रैक्टरों के चालान काटे और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य खनन माफिया मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

अवैध खनन का सीधा असर ग्रामीणों की पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। बरठीं, सुन्हाणी, बल्हसीणा और घंडीर क्षेत्र में जलस्तर लगातार गिर रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक पानी का स्तर करीब सात मीटर नीचे चला गया है, जिससे पहले से ही जल संकट झेल रहे ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। यदि खनन पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। विकास खंड झंडूता के तहत सुन्हाणी, री, झरेड़ी, अमरोआ, बैहरन, तुंगड़ी, पीपलूघाट और शुक्र खड्डों में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। खनन माफिया रात के अंधेरे में रेत, बजरी और पत्थरों का उठान कर रहे हैं, लेकिन विभागीय ढिलाई के चलते अब यह गतिविधि दिन में भी खुलेआम होने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खड्डों की ओर जाने वाले रास्तों को बंद किया जाए, ताकि खनन माफिया वहां तक अपने वाहन न पहुंचा सकें। उल्लेखनीय है कि अवैध खनन रोकने के लिए 20 से अधिक विभागों को अधिकार दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल केवल दो विभाग ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। खनन विभाग के अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में बरठीं क्षेत्र में चार ट्रैक्टरों के चालान किए गए हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें