फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर में मोनिका दौड़ी सबसे तेज

Wed, 23 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित की गई पांच हजार मीटर दौड़ के लड़कियों के वर्ग में छड़ोल की मोनिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जेजवीं की शशि कुमारी ने दूसरे और छड़ोल की उपासना शर्मा  तीसरे स्था पर रहीं।
विज्ञापन


तीन हजार मीटर में बिलासपुर की साक्षी, दधोल की ओसल शर्मा और बिलासपुर की शीतल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

लड़कों के वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में छड़ोल के विजय कुमार, जेजवीं के प्रदीप कुमार और बिलासपुर के पर्व जबकि तीन हजार मीटर दौड़ में बिलासपुर के अखिल, अक्षित और सचिन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

कहलूर खेल परिसर में हुई इस दौड़ में 19 वर्ष से कम आयु के करीब 120 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच और तीन हजार मीटर की दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार छह हजार, दूसरा पांच हजार और तीसरा चार हजार रुपये रहा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी 27 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान युवा संयोजक रूप सिंह ठाकुर, अशोक गौतम, नीलम राठौर, नरेंद्र मोहन, हीरा लाल, अनिता शर्मा, शेर सिंह, राजकुमार और अश्वनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें