फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे पर हुआ क्विज और जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 09 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-इंटर स्टेट राउंड में एम्स का राज्य स्तर पर दूसरा स्थान
विज्ञापन

टुगेदर फॉर हेल्थ थीम के तहत विज्ञान आधारित स्वास्थ्य पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग ने वर्ल्ड हेल्थ डे का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संस्थान के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह दिवस वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े किसी विशेष विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस वर्ष की थीम टुगेदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विद साइंस रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की अंडरग्रेजुएट क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता तीन चरणों कॉलेज, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई। 18 मार्च 2026 को हुए प्रारंभिक राउंड में एम्स बिलासपुर से 2023 और 2024 बैच के 3-3 छात्रों की 13 टीमों ने भाग लिया। 1 अप्रैल 2026 को आयोजित इंटर-स्टेट राउंड में संस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई और वहां द्वितीय स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। विभाग की ओर से मार्कंड अस्पातल में सामुदायिक जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान वैज्ञानिक सहयोग और साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्वास्थ्य वार्ताएं दीं और वन हेल्थ अप्रोच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आमजन को जागरूक करने के लिए जानकारी वाले चार्ट भी प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें