झंडूता (बिलासपुर)। थाना झंडूता में एक व्यक्ति ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार बड़सर तहसील के सठवीं गांव के प्रविंदर कुमार ने थाना में शिकायत पत्र दिया है। उसने बताया कि 12 मार्च को अपने साथियों के साथ जागरण करने के लिए गांव अमरोहा आया था। जागरण करने के बाद सुबह साथी कलाकार के साथ गाड़ी में घर जा रहा था। जब अमरोआ गांव से आगे गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो एक गाड़ी आई। उन्होंने अपनी गाड़ी को आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। पत्नी बंदना धीमान, अमरजीत और उसके दो अन्य साथियों ने उसके और महिला कलाकार के साथ मारपीट की। शोर मचाया तो वे गाड़ी के शीशे तोड़कर मौके से अपनी गाड़ी में भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।