फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूमि अधिग्रहण के प्रभावित परिवारों के लिए जन सुनवाई 28 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन एवं विकास योजना नियम के तहत होगी सुनवाई
विज्ञापन

-सुना जाएगा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन को लेकर जनसुनवाई का कार्यक्रम की घोषणा प्रशासन ने कर दी है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं प्रशासक पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन (रेलवे) डॉक्टर निधि पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन एवं विकास योजना नियम, 2015 के नियम 7(6) के तहत आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि तहसील सदर के छह गांवों के प्रभावित भूमि मालिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित व्यक्तियों के लिए 28 फरवरी और 1 मार्च को विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई की जाएगी। 28 फरवरी को ग्राम पंचायत घर नौणी में गांव मानवा और रामपुर में सुबह 11 बजे, ग्राम पंचायत घर रघुनाथपुरा में गांव खनसरा और रघुनाथपुरा में दोपहर 12:30 बजे, पंचायत घर बामटा में गांव बध्यात के लिए दोपहर 3:00 बजे जन सुनवाई होगी। 1 मार्च को खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर में उप मुहाल बिलासपुर की जनसुनवाई सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निधि पटेल ने बताया कि जनसुनवाई में प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना जाएगा। पुनर्वास व पुनर्व्यवस्थापन के लिए उचित समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी भू-मालिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित होकर जनसुनवाई में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें