फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में विज्ञान-वाणिज्य संकाय बंद होने पर जनता रोष

Wed, 24 Jun 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अंकित
विज्ञापन
शिक्षा का सच-2
विज्ञापन

जुखाला कॉलेज से विज्ञान-कॉमर्स संकाय बंद करने पर जनता में रोष
लोगों ने जुखाला में हमीरपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे रखा जाम
15 पंचायतों के लोगों ने किया प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने की जताई आशंका


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला डिग्री कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय बंद करने के फैसले पर क्षेत्र में व्यापक जनाक्रोश है। 15 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 24 जून 2026 को हमीरपुर-शिमला राजमार्ग पर दो घंटे चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यह निर्णय तुरंत वापस लेने की मांग की।
यह चक्का जाम सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चला। इसमें कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेता भी एक मंच पर दिखे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन भेजे हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार का यह निर्णय ग्रामीण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं के हितों के खिलाफ है। बिना सर्वेक्षण के नए प्रवेश बंद करने से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय जुखाला की स्थापना 2007 में हुई। इसमें 2012 में वाणिज्य और 2016 में विज्ञान संकाय शुरू हुए। 2 जून 2026 को जारी अधिसूचना से इन संकायों में नए प्रवेश बंद किए गए हैं। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 25 जून 2026 को तीन घंटे का चक्का जाम होगा, फिर आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा। कॉलेज के विद्यार्थी विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान बनाते हैं और कई नेट-सेट उत्तीर्ण कर चुके हैं।
विद्यार्थियों पर प्रभाव
जुखाला कॉलेज 15 पंचायतों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यहां दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। संकाय बंद होने से विद्यार्थियों को बिलासपुर या अन्य शहरों में जाना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अंकित जैसे छात्रों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति शहर जाकर पढ़ने की नहीं थी।
स्थानीय नेताओं का समर्थन
इनसेट
विषय न होने से नहीं मिला दाखिला जुखाला कॉलेज में करोट गांव के दूरदराज पालंगरी की बेटी गोलू ने बताया कि उसने जुखाला कॉलेज में वाणिज्य प्रथम वर्ष में दाखिला लेना था लेकिन यहां पर इस विषय पर अभी रोक है सरकार से गुजारिश है कि यहां पर वाणिज्य व विज्ञान की दाखिला शुरू करें अन्यथा उन जैसी बेटियों की पढ़ाई रुक जाएगी।
इनसेट
ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए बेहतर है कॉलेज जुखाला कॉलेज में बीएससी में प्रदेश विश्वविद्यालय में आठवां स्थान पर रही अदिति ठाकुर ने बताया कि जुखाला कॉलेज में ग्रामीण परिवेश के बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल है गरीब परिवारों के बच्चे भी यहां शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट

कक्षाएं बहाल नहीं हुईं तो आंदोलन का समर्थन करूंगा : रामलाल ठाकुर
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने जुखाला डिग्री कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकायों को दोबारा शुरू करने की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को लेकर स्थानीय जनता ने आंदोलन शुरू कर दिया है और सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस निर्णय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया है। कहा कि नहीं सुलझा तो वो इस आंदोलन का समर्थन करेंगे।

अंकित

अंकित

अंकित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें