फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्रेशर को लेकर पंतेहड़ा पंचायत में फिर शुरू हुआ विरोध

Thu, 30 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपी शिकायत
विज्ञापन

आम सभा बुलाने और एनओसी रद्द करने की उठाई मांग
कार्रवाई न होने पर प्रशासन को दी धरने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की पंतेहड़ा पंचायत में क्रेशर के लिए जारी की गई एनओसी को लेकर ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ घुमारवीं को मांगपत्र सौंपकर पंचायत में आमसभा की बैठक दोबारा बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बीते 2 अक्तूबर को पंचायत में आयोजित आम सभा की बैठक अधूरी रह गई थी। नियमों के अनुसार 15 दिन के भीतर दोबारा बैठक बुलानी चाहिए थी, लेकिन अब तक पंचायत ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में रोष है। वीरवार को दर्जनभर ग्रामीण बीडीओ कार्यालय पहुंचे और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा। इनमें ब्रह्मदास गौतम, कुलदीप कुमार, मदन लाल, सतीश कुमार, अमित रणौत, अभिषेक, अमरचंद, सतीश, कमलदीप सिंह और अमरनाथ शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि 29 सितंबर को भी उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर और बीडीओ घुमारवीं को ज्ञापन देकर क्रेशर के लिए दी गई एनओसी को अवैध करार दिया था। आरोप है कि क्रेशर की एनओसी पंचायत की आमसभा में पारित नहीं हुई थी। 2 अक्तूबर को हुई बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद पंचायत प्रधान व सदस्यों ने लिखित रूप से भरोसा दिलाया था कि अगली आमसभा में एनओसी रद्द की जाएगी। यहां तक कि पंचायत के 9 में से 5 सदस्यों ने लिखित में कहा था कि उन्हें एनओसी जारी करने की जानकारी ही नहीं थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 10 नवंबर से पहले पंचायत में आमसभा की बैठक कर एनओसी को रद्द नहीं किया गया, तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी खंड विकास कार्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें