फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के युवा मोर्चा ने उठाई रोजगार की मांग
विज्ञापन

- एम्स में चतुर्थ श्रेणी के 32 पदों पर बाहरी राज्यों से की गई नियुक्ति : पिंकी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के युवा मोर्चा ने एम्स बिलासपुर में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को एम्स के सामने धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हिमाचल के युवाओं को एम्स में रोजगार देने की मांग को लेकर और प्रशासन, हिमाचल सरकार, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने कहा कि एम्स बिलासपुर में हिमाचल के प्रतिभाशाली युवाओं को नकार कर बाहरी राज्यों से भर्तियां की जा रही हैं। पूर्व प्रदेश सरकार और मौजूदा सरकार ने युवाओं को 5 लाख रोजगार उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगा है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी बाहरी राज्यों के लोगों को एम्स में भर्ती करने का विरोध करती है। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक एम्स में 90 प्रतिशत नौकरियां प्रदेश के युवाओं को नहीं दी जाती है। उधर, कोठीपुरा पंचायत की प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि पिछले तीन दिन में एम्स के अंदर चतुर्थ श्रेणी के 32 पदों बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्ति की गई है, जबकि इस एम्स के निर्माण में स्थानीय लोगों का अहम योगदान है। कोविड के दौरान सेवाएं देने वाले स्थानीय युवाओं को अब दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश नड्डा और विधायक रणधीर शर्मा से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया। साथ चेताया भी दी कि यदि इसी तरह से बाहरी राज्यों से भर्तियां होती रहीं तो यह प्रदर्शन और विशाल रूप लेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर, जिला सचिव किशोरी लाल, नौणी पंचायत के उप प्रधान प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें