फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों की पदोन्नति में हो रहा विलंब

Thu, 21 Jan 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटक से संबंधित आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एंड कांट्रेक्चुअल वर्कर्स यूनियन का शिष्टमंडल जिला महासचिव जगतार सिंह बैंस की अध्यक्षता में अधीक्षण अभियंता आरके विरमाणी से मिला।
विज्ञापन


बैठक में जिला इंटक महासचिव प्रेम लाल भाटिया ने बताया कि शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियंता से हेल्परों तथा बेलदारों की पदोन्नति के बारे में चर्चा की। इसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल बिलासपुर ने हेल्परों और बेलदारों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र वृत्त कार्यालय को नहीं भेजे।

इस कारण कामगारों की पदोन्नति के लिए विलंब हो रहा है। जिला इंटक महासचिव जगतार सिंह बैंस ने कहा कि यदि अधिशासी अभियंता बिलासपुर ने पांच दिन के भीतर पात्र कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र और उनके वर्क एंड कंडक्ट प्रमाण पत्र वृत्त कार्यालय को नहीं भेजे तो उनके कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले यूनियन ने 13 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में 15 अक्तूबर को मीटिंग की थी। 13 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख मांग हेल्परों से पंप ऑपरेटरों के पद पर पदोन्नति और बेलदारों व हेल्परों से भर्ती-पदोन्नति नियमों के तहत फिटर के पद पर पदोन्नति मांगी थी।

पदाधिकारियों ने बताया कि उस दिन अधीक्षण अभियंता नेे सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए थे कि पात्र कर्मचारियों के पंप गृहों में मोटर चलाने और फील्ड में पाइपों की मरम्मत करने के अनुभव प्रमाण पत्र 10 नवंबर तक वृत्त कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।

हालांकि, दो माह बीतने के बाद भी अनुभव प्रमाण पत्र वृत्त कार्यालय को नहीं भेजे गए हैं। इस कारण चतुर्थ श्रेणी के लगभग 80 कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हैं। शिष्टमंडल में सदर इंटक के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, महासचिव भाग सिंह तथा जिला इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया ने भाग लिया।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता के कारण प्रमाण पत्र भेजने में देरी हुई। पात्र प्रार्थियों के प्रमाण-पत्र उच्च अधिकारियों को दो-तीन दिनों में भेज दिए जाएंगे।

- एसके शर्मा, अधिशासी अभियंता, बिलासपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें